राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर शुभकामनाएं-Birthday wishes of Rajnath singh

24
75

राजनाथ सिंह भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर औपचारिक रूप से वर्तमान समय में राजनाथ सिंह गृहमंत्री के पद और राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष के रूप में पहचान रखते हैं।

राजनाथ सिंह का जन्म साल 1951 में 10 जुलाई को हुआ था।हर साल 10 जुलाई को राजनाथ सिंह का जन्मदिन मनाया जाता है।

राजनाथ सिंह का प्रारंभिक जीवन

राजनाथ सिंह का जन्म 10 जुलाई साल 1951 में एक राजपूत परिवार में हुआ था। राजनाथ सिंह ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव से ही पूरी की थी।

राजनाथ सिंह अपनी उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए गोरखपुर आ गए थे जहां से उन्होंने गोरखपुर यूनिवर्सिटी से फिजिक्स में मास्टर्स की डिग्री ली।

राजनाथ सिंह केवल 13 साल की उम्र में स्वयंसेवी के संग से जुड़ गए थे जो कि समय के साथ और बढ़ता रहा।

इसी के साथ राजनाथ सिंह ने के.बी. पोस्ट ग्रेज्युएट कॉलेज,मिर्जापुर में फिजिक्स के लेक्चरर के तौर पर पढ़ाया।

राजनाथ सिंह का राजनीतिक में प्रवेश……..

साल 1969 से 1971 तक राजनाथ सिंह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में ओर्गेनाइजेश्नल सेक्रेटरी थे। इसके बाद साल 1972 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मिर्जापुर विभाग के जनरल सेक्रेटरी बनाये गए।

इसके बाद साल 1974 में उन्हें मिर्जापुर में भारतीय जनसंघ का सेक्रेटरी बनाया गया था।

राजनाथ सिंह का राजनीतिक करियर

राजनाथ सिंह ने साल 1974 में राजनीति में प्रवेश किया। जिसमें बीजेपी की मिर्जापुर की क्षेत्रीय राजनीति में जगह बनाने और इसे आगे ले जाने का काम किया। इसके बाद साल 1975 में राजनाथ सिंह जन संघ के जिलाध्यक्ष बन गए थे।

इसके बाद राजनाथ सिंह ने जेपी मूवमेंट के जिला संयोजक का काम भी संभाला। इसके बाद साल 1977 में हुए चुनाव में राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के एमएलए बन गए।

जिसके चलते धीरे धीरे राजनाथ सिंह का बीजेपी में पद बढ़ता ही गया। जिसके बाद साल 1983 में राजनाथ सिंह स्टेट सेक्रेटरी बने। साल 1984 में राजनाथ सिंह को बीजेपी के यूथ विंग का स्टेट प्रेजिडेंट बनाया गया, वहीं 1986 में वो भारतीय जनता पार्टी के ही नेशनल जनरल सेक्रेटरी बन गए।

राजनाथ सिंह का बीजेपी में सफर यहीं तक नहीं रूका। इसके दो साल बाद साल 1988 में राजनाथ सिंह बीजेपी के नेशनल प्रेजिडेंट बनाये गए। इसी के साथ साल 1988 में राजनाथ सिंह उत्तरप्रदेश में हुए विधानपरिषद के सदस्य बने और 1991 एवं 1992 में उन्होंने उत्तर प्रदेश में ही शिक्षा मंत्री का पद भी संभाला।

इतना लंबा दौर तय करने के बाद राजनाथ सिंह ने साल 1997 में 25 मार्च को भारतीय जनता पार्टी से जीत दर्ज करवाते हुए उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री का पद संभाला ।

जिसके बाद राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को विस्तार दिया। इसके बाद साल 1999 में 22 नवंबर को राजनाथ सिंह यूनियन सर्फेस ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर बन गए।

जिसके बाद राजनाथ सिंह ने अटल बिहारी वाजपेई की सबसे महत्वपूर्ण योजना नेशनल हाईवे डेवलपमेंट प्रोग्राम भी शुरू की। इसके चलते साल 1994 से 1999 तक राजनाथ सिंह राज्यसभा के सदस्य बन गए।

इसके बाद साल 2000 में 28 अक्टूबर को राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। इसके बाद राजनाथ सिंह को साल 2002 में भारतीय जनता पार्टी का नेशनल जनरल सेक्रेटरी बनाया गया।

जिसके एक साल बाद 2003 में फिर से वो राज्यसभा के सदस्य के रूप में चुने गए। इसके बाद 24 मई 2003 को राजनाथ सिंह एग्रीकल्चर एंड फ़ूड प्रोसेसिंग केन्द्रीय मंत्री बने। जिसके चलते राजनाथ सिंह ने किसान कॉल सेंटर के कुछ प्रोजेक्ट भी शुरू किए।

कुछ समय बाद साल 2005 में 31 दिसंबर को राजनाथ सिंह को भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया। जिसके बाद राजनाथ सिंह ने पूरे देश में छोटे-छोटे कौन हो तक भारतीय जनता पार्टी की पहुंच बनाई।

इसके चलते राजनाथ सिंह ने किसानों की समस्याएं और आम जरूरतों के साथ-साथ महंगाई की तरफ जनता का ध्यान बड़ाया। इसके बाद साल 2009 में 16 मई को राजनाथ सिंह को 15वीं लोकसभा चुनाव में गाजियाबाद से जीत मिली।

जिसके बाद उन्हें पार्लियामेंट का सदस्य बनाया गया। इसके बाद साल 2014 के लोकसभा चुनावों ने राजनाथ सिंह ने भारतीय जनता पार्टी को सत्ता तक पंहुचा दिया।

भारतीय जनता पार्टी के पिछे सत्ता तक पहुंचने राजनाथ सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा था। इसके बाद 26 मई 2014 को राजनाथ सिंह देश के गृहमंत्री बने।

राजनाथ सिंह की उपलब्धियां

✓ राजनाथ सिंह के भारतीय जनता पार्टी के राज्य-अध्यक्ष बनने पर पार्टी ने लोकसभा चुनावों में अच्छा प्रदर्शन किया। जिसके बाद बीजेपी ने 58 सीट्स पर जीत दर्ज की।

✓ राजनाथ सिंह जब कृषि मंत्री थे तब उन्होंने कृषिलोन को 14 से 18 % से घटाकर 8% तक कर दिया। इसी के साथ उन्होंने कृष कमिशन शुरू किया और फार्म इंकम इंश्योरेंस स्कीम भी लांच की।

✓इसके बाद जब राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे तब उन्होंने सरकारी नौकरियों में रिजर्वेशन फोर्मेट को सही किया। ताकि पिछड़े वर्ग, एससी और ओबीसी को पर्याप्त मौका एवं स्कोप मिले।

✓ जब राजनाथ सिंह ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेशनल प्रेसिडेंट के तौर पर काम किया तब उन्होंने अनएम्प्लॉयमेंट :इट्स रीजन एंड रेमेडीज नाम की एक किताब भी लिखी।

https://www.pmwebsolution.in/
https://www.hindiblogs.co.in/contact-us/
मैं अंशिका जौहरी हूं। मैंने हाल ही में पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की है। और मैं hindiblogs पर biographies, motivational Stories, important days के बारे में लेख लिखती हूं।

24 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here