पूरे विश्व में हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस मनाया जाता है।। योग व्यायाम का एक बहुत महत्वपूर्ण और प्रभावशाली प्रकार है। योग करने से हमारे स्वास्थ्य के साथ साथ मस्तिष्क और आत्मा में भी संतुलन बना रहता है।
योग का इतिहास बहुत पुराना है योग लगभग 10000 सालों से भी पहले से अपनाया जा रहा है। शास्त्रों में भी योग का बहुत जिक्र है। प्राचीन काल से ही हिंदू धर्म में साधु संतों और सन्यासियों द्वारा योग शुरू से ही अपनाया गया है।
Contents
कब से हुई योग दिवस मनाने की शुरुआत
पहला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने की शुरुआत साल 2015 में हुई। पहला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2015 में पूरे विश्व में मनाया गया। योग दिवस 21 जून को इसलिए मनाया जाता है
क्योंकि 21 जून हमारे भूभाग में सबसे बड़ा दिन होता है। हमें इस दिन सबसे ज्यादा ऊर्जा मिलती है क्योंकि इस दिन सूर्य जल्दी उगता है और देर से छिपता है।
योग दिवस मनाने का उद्देश्य
योग दिवस मनाने का सबसे बड़ा उद्देश्य सिर्फ यह है कि धर्म,जाति से हटकर मानव कल्याण के लिए कुछ शुरू करना। योग करने से अनेक फायदे हैं यो कई तकलीफों को दूर करता है और कई बीमारियों को काटता है। योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है।
इसी के साथ मानसिक संतुलन बनाए रखने में भी मदद करता है। योग दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को योग के अनेक फायदों के बारे में जागरूक करना और योग अभ्यास द्वारा लोगों को प्राकृति से जोड़ना है।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस क्यों मनाया जाता है
योग हमारे जीवन में स्वस्थ रहने के लिए बहुत जरूरी है। योग कई बीमारियों से छुटकारा दिलाता है।योग करने के बहुत फायदे हैं। योग करने से कभी किसी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं हो सकता।
योग आपको दवाई खाने से बचाता है। आपके शरीर में नई उर्जा उत्पन्न करता है। योग बहुत फायदे हैं और इन फायदों को दुनिया के सभी लोगों ने माना है। योग के इतने फायदों को देखकर ही योग दिवस मनाना शुरू किया गया।
दुनिया भर में बीमारियों को बढ़ते देखकर यह बहुत अच्छा निर्णय विश्व स्तर पर लिया गया है। ऐसा नहीं है कि कई घंटों तक योग करने से ही फायदे होंगे। योग सिर्फ पूरे दिन में 30 मिनट भी कर लिया जाए तो उसके अनेक फायदे हैं। योग व्यक्ति का पूरे शरीर के साथ-साथ मानसिक विकास भी करता है।
योग के फायदे
योग करने के अनेक फायदे हैं जो करने से शरीर तो स्वस्थ रहता ही है। इसी के साथ इंसान का मानसिक संतुलन भी बना रहता है। योग करने से नई ऊर्जा मिलती है। योग करने से मन को शांति मिलती है और तनाव कम होता है।
योग करने से हमारे शरीर में ब्लड का सरकुलेशन भी सही रहता है जिसकी वजह से हमारे शरीर में फुर्ती आती है। योग करने से कई बीमारियां भी दूर होती हैं और रोगियों को आराम भी मिलता है।
इसी के साथ योग करने से पॉजिटिविटी बनी रहती है। योग करने से शरीर में लचीलापन आता है और वजन भी कम होता है। योग करने से शरीर की अकड़न जकड़न सही हो जाती है। योग करने से मन स्थिर रहता है और चिंता के भाव को दूर करता है। जिसकी वजह से मनुष्य को शांति मिलती है।
योग करने से मन की शांति के साथ साथ दिमाग को भी आराम मिलता है। योग करने से पाचन कर दे अभी सही रहती है और श्वसन कृपया भी अच्छी रहती है जिससे मनुष्य को कई बीमारियों से लड़ने की क्षमता मिलती है।
हर रोज नियम से योग करने से जीवन में उत्साह बढ़ता है। योग सभी मनुष्यों के लिए एक बहुत अच्छी कर रहा है। जिससे सभी लोग अपनी सेहत को स्वस्थ रख सकते हैं।
https://www.pmwebsolution.in/ https://www.hindiblogs.co.in/contact-us/
