पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि हर साल पूरे देश में 21 मई को मनाई जाती है। साल 1991 में 21 मई को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की एक बम धमाके में हत्या कर दी गई।
इसलिए हर साल 21 मई को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित कर याद किया जाता है।
कौन थे राजीव गांधी-
भारत के पहले युवा प्रधानमंत्री राजीव गांधी थे। राजीव गांधी मात्र 40 साल की उम्र में प्रधानमंत्री बन गए थे। इंदिरा गांधी के निधन के बाद साल 1984 में राजीव गांधी को बहुमत से जिताया गया।
राजीव गांधी भारत के नौवें प्रधानमंत्री थे। राजीव गांधी बहुत ही सरल व्यक्तित्व के मनुष्य थे। अपनी पार्टी के अहम डिसीजन हमेशा राहुल गांधी पार्टी के सदस्यों के साथ बैठ कर ही लेते थे।
राजीव गांधी हमेशा भारत के में एक नई छवि रखते थे। राजीव गांधी ने हमेशा देश को आगे बढ़ाने का सोचा और युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए उनके हित में कई बड़े फैसले राजीव गांधी ने लिए।
राजीव गांधी राजनीति को बहुत ही सरलता से चलाया।इस बात में इनका कोई तोड़ नहीं था।
राजीव गांधी जी का प्रारंभिक जीवन
राजीव गांधी का जन्म सन 1944 में 20 अगस्त को मुंबई में हुआ था। राजीव गांधी इंदिरा गांधी और फिरोज गांधी के बेटे थे।
राजीव गांधी की प्रारंभिक शिक्षा देहरादून के प्रतिष्ठित विद्यालय से हुई। आगे की पढ़ाई करने के लिए राजीव गांधी लंदन चले गए।
जहां आगे की पढ़ाई राजीव गांधी ने लंदन के इंपीरियल कॉलेज से की। जिसके बाद राजीव गांधी ने अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से की।
साल 1965 तक राजीव गांधी ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और उसके बाद अधूरी छोड़ दी। इसके बाद 1966 में राजीव गांधी भारत आ गए।
जब राजीव गांधी भारत आए तब उनकी मां इंदिरा गांधी भारत की प्रधानमंत्री थीं। भारत आने के बाद राजीव गांधी ने दिल्ली जाकर पायलट की ट्रेनिंग ली।
जिसके बाद साल 1970 में राजीव गांधी एक पायलट के तौर पर इंडियन एयरलाइन में काम करने लगे।
राजीव गांधी का निजी जीवन
जब राजीव गांधी कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे थे, तब कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में ही वह एंटोनिया मैनो से मिले। दिल से राजीव गांधी को प्यार हो गया और इन दोनों ने साल 1969 में शादी कर ली।
शादी के बाद राजीव गांधी की पत्नी एंटोनिया मैनो का नाम सोनिया गांधी रखा गया। राजीव गांधी और सोनिया गांधी के दो बच्चे हैं। जिनका नाम राहुल गांधी और प्रियंका गांधी है।
राजीव गांधी का पूरा परिवार राजनीति से प्रेरित है। लेकिन राजीव गांधी को खुद राजनीति से लगाव नहीं था। आज भी राजीव गांधी की पत्नी सोनिया गांधी कांग्रेस की अध्यक्ष हैं और उनके बेटे राहुल गांधी सांसद हैं।
राजीव गांधी का राजनीतिक सफर
साल 1980 में 23 जून को संजय गांधी की मृत्यु के बाद राजीव गांधी को साल 1982 में इंदिरा गांधी के साथ राजनीति में आना पड़ा।
साल 1981 में राजीव गांधी को भारतीय युवा कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद साल 1981 में चुनाव हुए, जिसमें भारी मतों के साथ राजीव गांधी ने अपनी जगह बनाई।
इसी के साथ इस चुनाव में 80% सीट अपने नाम की और देश के प्रधानमंत्री बने। राजीव गांधी कब से प्रधानमंत्री थे जिन्होंने देश की प्रगति के लिए अपना पूरा योगदान दिया।
इन्होंने देश में संचार कंप्यूटर और विज्ञान की कई तकनीकी को आरंभ किया। राजीव गांधी ने देश में शिक्षा को हर तरफ से बनाया और युवाओं के लिए कई योजनाएं भी शुरू कीं।
देश के युवाओं को रोजगार सही से मिले इसके लिए राजीव गांधी ने हर प्रयास किया।
राजीव गांधी की मृत्यु
साल 1991 में 21 मई को एक हमले के दौरान राजीव गांधी की मृत्यु हो गई। यह पहली बार नहीं था कि इन पर हमला हुआ था इससे पहले भी राजीव गांधी पर कई बार हमले हो चुके थे।
राजीव गांधी की मृत्यु से जनता पर गहरा प्रभाव पड़ा जिसको लोग आज तक नहीं भुला पाए।
https://www.pmwebsolution.in/ https://www.hindiblogs.co.in/contact-us/
