विश्व पर्यावरण दिवस पूरे विश्व में पर्यावरण की सुरक्षा एवं संरक्षण हेतु मनाया जाता है। हर साल विश्व में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।
पूरे विश्व में पर्यावरण दिवस लोगों को जागरूक करने के लिए मनाया जाता है।
Contents
कब हुई विश्व पर्यावरण मनाने की शुरुआत
विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत साल 1972 में 5 जून से 16 जून संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन से हुई।
उसके बाद से हर साल 5 जून को पर्यावण दिवस मनाया जाता है। पहला विश्व पर्यावरण दिवस साल 5 जून 1973 को मनाया गया।
क्यों मनाया जाता है पर्यावरण दिवस
विश्व पर्यावरण दिवस या वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे के दिन हम प्रकृति की तरफ अपनी कृतज्ञता प्रकट करते हैं और साथ ही पर्यावरण का ध्यान रखते हैं।
विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का सबसे बड़ा उद्देश्य है कि सभी लोगों को पर्यावरण के बारे में जागरूक करना और पर्यावरण को साफ सुथरा रखने के बारे में जानकारी देना।
जैसी कि हम सभी कई सालों से सुनते आ रहे हैं कि विश्व में पर्यावरण प्रदूषण की समस्या होती जा रही है। इंसानो के द्वारा अपनी सुविधा के लिए बनाए गए संसाधनों का पर्यावरण पर एक बुरा असर हुआ।
जिसकी वजह से पर्यावरण प्रदूषण की समस्या से जूझंने लगा। पर्यावरण के बारे में लोगों के बीच जागरुकता फैलाने के लिए ही विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।
विश्व पर्यावरण दिवस विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों को करने के उद्देश्य से मनाया जाता है।
विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का उद्देश्य भूमि पर पर्यावरण के सभी मुद्दों को हल करने में मदद मिल सके और इस पर्यावरण को और आकर्षित और सुंदर बनाया जा सके।
विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का उद्देश्य दुनिया भर के सभी लोगों को एक साथ लाना और पर्यावरण स्वच्छता के बारे में जागरूक करना है।
कैसे मनाया जाता है पर्यावरण दिवस
विश्व पर्यावरण दिवस देशभर में स्कूल, काॅलेज में विभिन्न कार्यों को आयोजित कर के मनाया जाता है। हर साल विश्व पर्यावरण दिवस के दिन दुनिया भर में देश, आधिकारिक समारोह आयोजित करते हैं।
कॉलेज, स्कूल, विद्यालय, विश्वविद्यालयों में विश्व पर्यावरण दिवस अलग अलग तरीके से मनाया जाता है। जैसे कि भाषण, निबंध लेखन, शिक्षा, विषय चर्चा, आदि ।
कई जगहों पर पेड़ पौधे लगाए जाते हैं,तो कई जगहों पर निबंध लिखने की प्रतियोगिता, चित्र बनाने की प्रतियोगिता कर के भी पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।
सरकारी सभी संस्थानों में विश्व पर्यावरण दिवस छोटे-छोटे पौधे लगाकर मनाया जाता है।
इसी के साथ पर्यावरण दिवस को अधिक प्रभावी मनाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने के लिए अन्य प्रकार की प्रदर्शनियों को भी आयोजित किया जाता है। यह सामान्य जनता सहित शिक्षाविदों, प्रोफेसरों, वैज्ञानिकों, राजनितिज्ञों, आदि के समूहों को आकर्षित करता है।
पर्यावरण दिवस मनाने का महत्व
विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण को सुधारने की वजह से मनाया जाता है। पर्यावरण दिवस लोगों में पर्यावरण जागरूकता को जगाने के लिए मनाया जाता है।
इसी के साथ दिन- प्रतिदिन बढ़ रहे विभिन्न पर्यावरण को लेकर बढ़ रहे मुद्दों को देखना भी विश्व पर्यावरण दिवस मनाया मनाने का उद्देश्य है।
जीवन को आसान और अधिक प्राकृतिक बनाने के लिए पूरे विश्व भर में पर्यावरण में कुछ अच्छे बदलाव लाने के लिए विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।
विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का उद्देश्य वातावरण के बारे में लोगों का ध्यान केंद्रित करना है।
इस धरती पर जीवित रहने में पर्यावरण हमारी मदद करता है। पर्यावरण हमारे जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पर्यावरण के बिना प्रथ्वी पर जीवित रहना असंभव है।
इस भूमि पर जो भी इंसानों की बनाई हुई गतिविधियां चल रही हैं उन सभी गतिविधियों से पूरी पृथ्वी पर पर्यावरण दूषित हो गया है।
जिसके लिए पर्यावरण की देखभाल करना और पर्यावरण को स्वच्छ करने वाली गतिविधियों को प्रोत्साहित करना है।
https://www.pmwebsolution.in/ https://www.hindiblogs.co.in/contact-us/
