विश्व परिवार दिवस -World family day

Date:

दुनिया भर में विश्व परिवार दिवस 15 मई को मनाया जाता है। दुनिया में लोगों के बीच परिवार के महत्व को बताने और समझाने के लिए विश्व परिवार दिवस मनाया जाता है।

कब से हुई विश्व परिवार दिवस मनाने की शुरुआत

दुनिया में परिवार के महत्व को बताने और समझाने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा विश्व परिवार दिवस 15 मई 1994 को पहली बार मनाया गया। परिवार दिवस मनाने के लिए हर साल एक थीम भी रखी जाती है।

विश्व परिवार दिवस मनाने के लिए जिस चिन्ह को चुना गया उस चिन्ह में हरे रंग के गोल घेरे के बीच में एक दिल और घर चिन्हित किया गया है।

जिसके बाद उस दिन से यह स्पष्ट होता है कि परिवार किसी भी समाज का केंद्र है। परिवार के साथ रहकर ही हर उम्र के इंसान को संतुष्टि में सुकून की प्राप्ति होती है।

परिवार क्या है ?

इस दुनिया में समाज में परिवारिक सबसे छोटा और महत्वपूर्ण हिस्सा है। परिवार हमारे जीवन में हमें एक दूसरे के साथ प्यार मोहब्बत के साथ रहना, एक दूसरे को समझना और आपसी सहयोग से एक दूसरे के काम आना और एक दूसरे को समझने के साथ जीवन जीना सिखाता है।

दुनिया में हर इंसान किसी ना किसी परिवार का हिस्सा है और किसी ने किसी परिवार से जुड़ा हुआ है। भारत में आज भी परिवार के बिना रहने के बारे में सोचना एक बड़ी चुनौती है।

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी के तौर तरीकों को अपनाकर हम चाहे अपने आप को कितना भी बदल लें लेकिन परिवार की अहमियत को कभी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

इस व्यस्त भरे जीवन में परिवार के बिना रहने के बारे में हम कभी नहीं सोच सकते। हम चाहे कितने भी परिवर्तनों के साथ जिंदगी जी लें लेकिन अपनी भारतीय संस्कृति को कभी नहीं भूल सकते।

अपने परिवार के बिना हम कभी नहीं रह सकते। जीवन में इस रिश्तों की डोर को हमने आज भी बहुत संभाल कर रखा है। इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में भले ही परिवार में आपस में मनमुटाव हो जाएं,लेकिन हम कभी भी अपने परिवार को नजरअंदाज नहीं कर सकते।

क्योंकि परिवार हमारे जीवन में हमारे लिए बहुत आवश्यक है। दुनिया में समाज की कल्पना परिवार के बिना अधूरी है और परिवार बनाने के लिए मिल जुल कर रहना बहुत जरूरी है।

विश्व परिवार दिवस मनाने का उद्देश्य

विश्व परिवार दिवस मनाने का उद्देश्य दुनिया भर में लोगों के बीच परिवार की अहमियत को बताना और समझाना है।

इसी के साथ इस दिन का मुख्य उद्देश्य लोगों को संयुक्त परिवार की अहमियत, संयुक्त परिवार में हो रही समृद्धि व उन्नति के साथ अकेले परिवार और अकेलेपन से बचाना भी है।

परिवार एकजुटता के लिए भी कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

विश्व परिवार दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को एक दूसरे के प्रति जिम्मेदारियों के बारे में जागरूक करने के साथ ही परिवार की महत्वता बताने और परिवार में रहने वाले लोगों की अहमियत बताने और समझाने के लिए भी है।

दुनिया में सभी लोगों को परिवार की अहमियत बताने के साथ, परिवार में रह रहे लोगों की जिम्मेदारियां,एक दूसरे के प्रति भावनाओं के बारे में जागरूक करना भी जरूरी है।

कैसे मनाया जाता है परिवार दिवस

विश्व परिवार दिवस मनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

इस दिन राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्यशालाओं, सेमिनारों, और सार्वजनिक अधिकारों के लिए बैठकों का आयोजन किया जाता है।

लोगों को जागरूक कर प्रोत्साहित करने के लिए तय की गई थीम पर कार्यशालाओं और सेमिनारों में चर्चा की जाती है।

https://www.pmwebsolution.in/
https://hindiblogs.co.in/contact-us/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related